फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में गिरफ्तार भावेश भिंडे को पुलिस की हिरासत; कोर्ट का फैसला

Fri, 17 May 2024 06:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Ghatkopar hoarding collapse incident - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई की अदालत ने घाटकोपर में होर्डिंग गिरने के मामले में गिरफ्तार भावेश भिंडे को 26 मई तक पुलिस की हिरासत में भेजा। इससे पहले मुंबई पुलिस ने घाटकोपर में विशाल होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे को गुरुवार को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई में सोमवार को धूल भरी तेज आंधी में होर्डिंग गिरने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हुए थे। विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ही इलाके में होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार थी।

विज्ञापन


बता दें कि छेड़ा नगर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास लगा होर्डिंग सोमवार को धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश के कारण गिर गई थी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 75 अन्य लोग घायल हो गए थे। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि होर्डिंग की नींव करीब पांच से छह फुट ही गहरी थी। होर्डिंग के 120 गुणा 120 फुट के विशाल आकार को देखते हुए यह गहराई अपर्याप्त है। किसी न किसी दिन इस तरह की घटना तो घटित होनी ही थी। कमजोर नींव के कारण यह वैसे भी ढह जाता। उनके मुताबिक, दुर्घटनास्थल को साफ करने में करीब 24 घंटे लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें