महाराष्ट्र में सोमवार सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां रायगढ़ के खोपोली में निजी बस और कंटेनर में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो 10 यात्री घायल हो गए। रायगढ़ पुलिस का कहना है कि यात्रियों से भरी बस एक शादी समारोह से लौट रही थी। बस में करीब 35 यात्री सवार थे। मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, डॉक्टरों पर हमला किया
इस बीच ठाणे जिले के कल्याण में एक मरीज की मौत के बाद भीड़ ने सोमवार को एक अस्पताल में कथित तौर पर तोड़फोड़ की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। एमएफसी थाने के अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने 15 दिसंबर को जहर खा लिया था और इलाज के दौरान दिन में उसकी मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और डॉक्टरों के साथ मारपीट की। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।