फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: रात भर टीवी चलाकर रखा तो पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला

Mon, 30 Aug 2021 02:04 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, पुणे

सार

  • लड़की को जन्म देने पर अपनी पत्नी को करता था प्रताड़ित
  • पुणे पुलिस ने आरोपी योगेश जाधव को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर- पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यक्ति ने लड़की को जन्म देने पर अपनी पत्नी को कई महीनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी। इस बार उसने रात भर टीवी चलाए जाने से नाराज होकर प्रताड़ना की हद कर दी। पुणे पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार सुबह मावल तहसील के चंडीवाड़ी में हुई थी। आरोपी योगेश जाधव सात महीने पहले एक लड़की को जन्म देने के लिए अपनी 20 वर्षीय पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 

आरोपी योगेश जाधव ने रात भर घर में टेलीविजन चालू रखने पर अपनी पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। शिरगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी अपने घर से भाग गया था उसे बाद में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें