फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मां ने नाबालिग बेटी की एक साल में तीन बार कराई शादी, चौथी बार विवाह कराने पर पुलिस से की शिकायत, गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 11:55 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाना (महाराष्ट्र)

सार

महाराष्ट्र के जाना जिले में एक मां ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी की एक साल में तीन बार शादी कराई, चौथी बार विवाह कराने पर लड़की ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की को उसके मां के चंगुल से छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
Arrest - सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के जाना जिले में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी की चौथी बार शादी कराने की नाकाम कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने अब इस महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि एक मां ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी की एक साल में तीन बार शादी कराई, चौथी बार विवाह कराने पर लड़की ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को नाबालिग लड़की को उसके मां के चंगुल से छुड़ा लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की का आरोप है कि उसकी मां और उसके भाई ने चौथी बार उसकी शादी करवाने की कोशिश की है। 

बताया जा रहा है कि पहले तीन बार लड़की की अलग-अलग युवकों से शादी कराई गई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद लड़की वापस अपने घर चली आई थी। जब चौथी बार लड़की के भाई ने उसकी शादी करवाने की कोशिश की तब उसने पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की। इस मामले में लड़की की मां और उसके भाई समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें