फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : नागपुर में एक कारचालक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, कॉन्स्टेबल को बोनट पर बैठाकर भगाई कार

Sun, 19 Dec 2021 12:45 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नागपुर

सार

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को एक कारचालक ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के बाद एक कांस्टेबल ने जैसे ही उसे रोकने की कोशिश की तो उसने अपनी कार को और भगाने लगा। इसी दौरान कांस्टेबल कारचालक को रोकने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया। चालक ने कार को करीब 50 मीटर तक भगाया। बाद में उस कार को पंचशील चौक सिग्नल पर रोका गया। 
विज्ञापन
TRAFFIC POLICE- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को एक कारचालक के ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल कार को रोकने के प्रयास में उसके बोनट पर बैठ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

कार मॉरिस कॉलेज टी-प्वाइंट पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर आगे निकल गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर सिपाही सागर हिवरले कार के पास पहुंचे, जिसे पंचशील चौक पर सिग्नल पर रोका गया।
 

जब सिपाही सागर हिवरले कार चालक से बात कर रहा था, तभी उसने और तेज कार को भगाना शुरू कर दिया। यह देखकर कांस्टेबल कार चालक को रोकने के लिए उसकी कार के बोनट पर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि चालक ने करीब 50 मीटर तक कार दौड़ाने के बाद कार को रोका।

विज्ञापन

45 वर्षीय कार चालक सागर भुजादे ने पकड़े जाने पर कांस्टेबल को बताया कि वह एक बीमार महिला को अस्पताल ले जाने की जल्दी में था। इसी बीच सीताबुलडी थाने के कर्मी और यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार चालक के दावे को क्रॉस-चेक करने के बाद उसे जाने दिया। लेकिन उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें