फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: महिला के साथ एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों ने किया दुष्कर्म, फिर पहाड़ी से दिया धक्का, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 07:47 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे पहाड़ी से धक्का देकर जान से मारने के आरोप में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे पहाड़ी से धक्का देकर जान से मारने के आरोप में एक बुजुर्ग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ठाणे में स्थित मंदिर दर्शन के लिए गई महिला के साथ यह घटना हुई है।
विज्ञापन


अकेले मंदिर दर्शन करने गई महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। यही नहीं दुष्कर्म के बाद उसे पहाड़ी से धक्का देकर गिराकर मारने की कोशिश भी की। तीनों आरोपियों में एक 62 वर्षीय वरिष्ठ व्यक्ति भी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला 6 जुलाई को मंदिर गई थी और तीन दिन बाद उसका शव पहाड़ी पर मिला। शिल-दैघर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी तीनों की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ निवासी 45 वर्षीय संतोष मिश्रा, 54 वर्षीय राजकुमार पांडे और राजस्थान के कोटा निवासी 62 वर्षीय श्यामसुंदर शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त एस ई बरसे ने बताया कि अबतक की पूछताछ में पता चला कि 6 जुलाई को, पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ बहस के बाद गुस्से में नवी मुंबई में अपने घर से निकल गई और शिलफाटा इलाके में पहाड़ी के नीचे गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची। चढ़ने से पहले, महिला पास के एक भोजनालय में गई, वहां उसने कुछ खाया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में उसे मंदिर की सीढ़ियों की ओर जाते हुए दिखाया गया है, लेकिन वह वहाँ से नीचे उतरती हुई नहीं दिखाई दे रही है।" 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब वह पहाड़ी के ऊपर मंदिर में गई, तो तीनों आरोपी वहां पहले से ही मौजूद थे। इस बीच उसके ससुराल वालों और पति ने उसको तलाशा लेकिन वे उसे नहीं ढूंढ पाए। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस से संपर्क कर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में जांच के दौरान उन्हें पहाड़ी से एक महिला का शव मिला। महिला के परिवार ने शव की शिनाख्त की।

इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन तीनों ने शुरूआत में विरोधाभासी बयान दिए। डीसीपी बरसे ने कहा कि तीनों ने पूछताछ के बाद अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने यह भी बताया, "संदेह है कि उन्होंने उसे नशीली दवा के साथ कुछ पिलाया और फिर बारी-बारी से उसका शारीरिक शोषण किया। तीनों ने उसे बंधक भी बनाया और फिर सोमवार को उसे पहाड़ी से धक्का देकर मार डाला। हालांकि इन सभी बातों की पुष्टि नहीं हुई है, जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों में से एक पुजारी की जगह आया था जो उत्तर प्रदेश गया था।

उन्होंने बताया कि मृतका का ढाई साल का बच्चा भी है। उन्होंने कहा, "आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार करने की बात कबूल कर ली है। उसके पोस्टमार्टम से भी इसकी पुष्टि हुई है।" आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें