फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: एयर होस्टेस के साथ दुष्कर्म और मारपीट, टिंडर के जरिए हुई थी आरोपी से मुलाकात

Tue, 29 Dec 2020 10:30 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस ने कपड़े की दुकान के मालिक को कलेवाडी से गिरफ्तार किया है। उसपर 26 साल की एक एयर होस्टेस ने दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। एयर होस्टेस द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने शनिवार रात को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर के जरिए एक-दूसरे से मिले थे।

विज्ञापन

 

इस मामले को लेकर वाकड़ पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर विवेक मुंगालिकर ने कहा, 'महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए मजबूर किया, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और पैसे ऐंठने की कोशिश की। हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट का डर दिखाना), 366 (अपहरण, शादी के लिए मजबूर करने को महिला का अपहरण या उत्पीड़न) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। एक स्थानीय अदालत ने आरोपी को दो जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।'


यह भी पढ़ें- हरिद्वार दुष्कर्म-हत्या केस: आरोपी राजीव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल 
विज्ञापन


वाकड़ पुलिस की सब-इंस्पेक्टर संगीता गोड़े ने कहा, 'शिकायतकर्ता एक निजी एयरलाइन में एयर होस्टेस है। वह पिछले तीन सालों से पुणे में रह रही है। चूंकी शनिवार को उसकी छुट्टी थी, वह दोपहर में डेटिंग एप के माध्यम से संदिग्ध से मिली। दोनों पहली बार हिंजेवाड़ी के रेस्तरां में मिले और शराब का सेवन किया। इसके बाद संदिग्ध उसे अपने घर कलेवाडी में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने बुरी तरह से उसकी पिटाई की। महिला की बाईं आंख और कान में चोटें आई हैं। फिर संदिग्ध ने उसके साथ दुष्कर्म किया और देर रात उसे वहां से जाने दिया।'
विज्ञापन


गोड़े ने कहा कि महिला ने रविवार दोपहर को वाकड़ पुलिस को घटना की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज करवाई। उन्होंने कहा, 'हमने उसे जांच के लिए चिकित्सा अधिकारियों के पास भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है।' 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें