फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग से परेशान होकर दो छात्रों ने खाया जहर, अस्पताल में जिंदगी से लड़ते हुए मौत

Sun, 17 Mar 2019 02:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तमिलनाडु के मदुरै में दो छात्रों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। प्राइवेट आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में पढ़ने वाले दोनों छात्र अपने सीनीयर्स द्वारा की जाने वाली रैगिंग से परेशान थे।  छात्र कॉलेज में बीए अर्थशास्त्र पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रों ने 2 मार्च को जहर खाया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि जहां एक छात्र की शनिवार को मौत हो गई वहीं दूसरे की भी चार दिनों बाद मौत हो गई है।

पुलिस का कहना है कि दोनों छात्र रैगिंग को बर्दाश्त नहीं कर पाए। जिस वजह से उन्होंने इतना भयानक कदम उठा लिया। पुलिस इस मामले में जयशक्ति नाम के शख्स की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर छात्रों की रैगिंग की थी। कॉलेज अधिकारियों का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें