फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्यसाची विवाद: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री की चेतावनी के बाद मंगलसूत्र का विज्ञापन लिया वापस

Mon, 01 Nov 2021 02:48 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देशभर में कड़ी आलोचना के बीच आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने मंगलसूत्र के विज्ञापन के अभियान को वापस ले लिया। विज्ञापन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने उन्हें हिंदू संस्कृति और अश्लील करार देने के साथ एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।
 
विज्ञापन
Sabyasachi campaign - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फैशन एवं आभूषण डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के मंगलसूत्र के विज्ञापन की देशभर में कड़ी आलोचना के बीच रविवार को मंगलसूत्र का विज्ञापन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि विज्ञापन से समाज के एक वर्ग को पहुंची पीड़ा पर वे बेहद दुखी हैं।

विज्ञापन


लोकप्रिय डिजाइनर ब्रांड के विरोध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सत्तारूढ़ भाजपा के राजनेताओं के एक वर्ग से उस विज्ञापन को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उसने एक महिला को कम गर्दन वाली पोशाक पहने और एक पुरुष के साथ अकेले और अंतरंग स्थिति में चित्रित किया था। इस विज्ञापन के विरोध में सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने भी खुलकर इसकी आलोचना की थी।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 24 घंटे का दिया था अल्टीमेटम
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुखर्जी के मंगलसूत्र वाले विज्ञापन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा है कि यह आपत्तिजनक है। इस विज्ञापन को देखकर मेरा मन बहुत आहत है। मैं व्यक्तिगत रूप से सब्यसाजी को 24 घंटे का अल्टीमेटम देता हूं। अगर वह मंगलसूत्र का विज्ञापन नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ केस दर्ज होगा। उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। साथ ही अलग से पुलिस भी भेजी जाएगी। अगर उनमें हिम्मत तो दूसरे धर्म के खिलाफ करें। 
विज्ञापन




सब्यसाची ने वापस लिया विज्ञापन, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
सब्यसाची ने इंस्टाग्राम पर लिखा,‘धरोहर और संस्कृति पर सतत चर्चा की पृष्ठभूमि में मंगलसूत्र विज्ञापन का मकसद समावेशिता और सशक्तीकरण पर बातचीत करना था। इस अभियान का मकसद उत्सव मनाना था और हमें इस बात का गहरा दुख है कि इससे हमारे समाज के एक वर्ग को कष्ट पहुंचा है। इसलिए हमने इस विज्ञापन अभियान को वापस लेने का निर्णय लिया हैं।’

विज्ञापन के विरोध में ट्विटर पर हुए हैशटैग ट्रेंड

विज्ञापन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जाने के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने उन्हें हिंदू संस्कृति को अश्लील करार देने के साथ एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। ट्विटर पर #Sabyasachi_Insults_HinduCulture और #BoycottSabyasachi जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे।


पिछले हफ्ते एफएमसीजी प्रमुख और वेलनेस फर्म डाबर इंडिया ने करवा चौथ के त्योहार पर अपना विज्ञापन वापस ले लिया था, जिसमें एक समलैंगिक जोड़े को अपने फेम क्रीम ब्लीच के विज्ञापन अभियान में जश्न मनाते हुए दिखाया गया था और बिना शर्त माफी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें