फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मंत्री विश्वास सारंग ने महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया, नेहरू के विकास मॉडल पर उठाया सवाल

Sun, 01 Aug 2021 04:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आसमान छू रही महंगाई के लिए मप्र के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस शासनकाल को जिम्मेदार बताया है। सारंग ने पंडित नेहरू के विकास मॉडल पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे विदेशी संस्कृति से प्रभावित थे। 
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में महंगाई बेलगाम हो चली है। पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि ने इसमें आग में घी का काम किया है। ऐसे में जब मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग से मीडिया ने सवाल पूछा तो उन्होंने महंगाई के लिए पूर्ववर्ती शासनकाल को जिम्मेदार ठहरा दिया। 

विज्ञापन


मंत्री सारंग ने कहा कि हमने कीमतें लगातार घटाने का प्रयास किया है। पेट्रोल व डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर हैं। हमारे शासनकाल में अक्सर ईंधन की कीमतें कम रही हैं। 

सारंग ने कहा कि कांग्रेस विकास के लिए पं. जवाहरलाल नेहरू को श्रेय देती है तो उसे इस सवाल का जवाब भी देना चाहिए कि गांधी का विकास मॉडल, जो कि खेत व गांव आधारित था, उसे तिलांजलि क्यों दी गई? सारंग ने कहा कि पं. नेहरू विदेशों में पढ़े थे और विदेशी संस्कृति से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने हमारी खुद की संस्कृति को खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें