फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरए के तहत भर्ती करने वाला पहला राज्य बना मध्य प्रदेश

Sat, 22 Aug 2020 06:21 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के अंकों के आधार पर भर्ती करने वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस देश के युवाओं को अब एसएससी, आरआबी और आईबीपीएस द्वारा आयोजित परीक्षाओं की जगह एक ही सीईटी परीक्षा देनी होगी। इससे न केवल अभ्यर्थियों का समय बचेगा बल्कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा और हर जिले में कम से कम एक परीक्षा केंद्र होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एनआरए के अंकों के आधार पर रोजगार देने के फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने अभूतपूर्व निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है और राज्य के संसाधनों को राज्य के बच्चों को दिया जाना मुख्य प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाकर पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करेंगे।  ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें