मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 13 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले की दो सूचियों में से पहली में कांग्रेस ने 155 प्रत्याशियों के नाम और दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे।
पढ़ें पूरी खबर
सबरीमाला मामला : अयप्पा मंदिर मसले पर फूंक-फूंक कर कदम रख रही केरल सरकार
सबरीमाला मामले पर मचे सियासी घमासान के बीच केरल की वाम मोर्चे की सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सरकार ने कहा है कि वह सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश सुनिश्चित कराने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हर हाल में पालन करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
3.35 लाख दीए सजकर तैयार, आज रिकॉर्ड बनने का इंतजार
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के निर्देशन में तीन लाख दीपों को जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कवायद अंतिम चरण में पहुंच गई है। विवि प्रशासन ने अपने पांच हजार वॉलंटियर्स के साथ सोमवार शाम तक राम की पैड़ी के 24 घाटों पर तीन लाख 35 हजार दीपक सजा दिए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
नीदरलैंड गए आसिया बीबी के वकील, बोले- ऐसी स्थितियों में पाकिस्तान में रहना संभव नहीं
ईशनिंदा के आरोप में मृत्युदंड की सजा पाने वाली आसिया बीबी का केस लड़ने वाले पाकिस्तानी वकील सैफ उल मलूक ने सोमवार को कहा कि उन्हें मजबूरन अपनी जान बचाने के लिए नीदरलैंड जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि आसिया बीबी फिलहाल कहां हैं।
पढ़ें पूरी खबर
संत गोपालदास को दिल्ली एम्स किया रेफर, पुलिस और चिकित्सकों की टीम भी गई साथ
गंगा के लिए अनशन कर रहे संत गोपालदास को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रेफर कर दिया गया है। सोमवार को रेफर हुए संत गोपाल दास के साथ तहसीलदार ऋषिकेश, पुलिस और चिकित्सकों की टीम भी गई है।
पढ़ें पूरी खबर
इनेलो की रारः अभय चौटाला ने भतीजों पर कसा तंज, इशारे में कह दी ये बड़ी बात
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने जींद के धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरन नारे लगा रहे लोगों से कहा कि इन नारों ने कुछ लोगों का राजनीतिक भविष्य खराब कर दिया। मैं नहीं चाहता कि इसका खामियाजा मुझे भी भुगतना पड़े।
पढ़ें पूरी खबर