फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Tujhe Pranam: जानिए इस अभियान के तहत चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में कैसे ले सकते हैं हिस्सा?

Wed, 03 Aug 2022 07:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला का अभियान 'मां तुझे प्रणाम' अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसके तहत इस बार चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता हो रही है, जिनके लिए 15 अगस्त तक प्रविष्टियां भेजी जा सकेंगी। जानिए इसकी प्रक्रिया...
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के तहत हो रही चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए बड़ी तादाद में प्रविष्टियां मिल रही हैं। इसके तहत चुनिंदा विजेताओं को तीन लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। दोनों प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की प्रक्रिया को सवाल-जवाब के जरिए समझ सकते हैं...

विज्ञापन


फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए क्या कोई थीम होनी चाहिए? मसलन कोई स्मारक, शहर या घटना?
आप आजादी के 75 वर्ष को अपने नजरिये से दर्शाते हुए कोई फोटोग्राफ भेज सकते हैं।

ड्रॉइंग या पेंटिंग के लिए किस प्रकार की सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं? मसलन चार्ट पेपर, आर्ट शीट, कैनवास, इत्यादि।
किसी भी सामग्री का इस्तेमाल कर ड्रॉइंग या पेंटिंग बनाई जा सकती है।



प्रतियोगिता में कैसे भाग ले सकते हैं?
  • अपने मोबाइल से 9982997577 पर मिस कॉल दें। आपके पास SMS के माध्यम से लिंक आएगा। लिंक पर जाकर अमर उजाला मोबाइल एप डाउनलोड कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
  • इसके अलावा इस खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर भी आप लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप https://www.amarujala.com/tags/mtp पर विजिट कर रजिस्टर कर सकते हैं और प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

किन तरीकों से प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया जा सकता?
व्हाट्सएप या ईमेल के जरिए प्रविष्टि भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया जा सकता।

क्या कोई प्रतिभागी एक से अधिक एंट्री भेज सकता है?
एक व्यक्ति एक से अधिक एंट्री नहीं भेज सकता। एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक ही बार रजिस्टर किया जा सकता है।

प्रतियोगिता के लिए आयु समूह क्या है?
चित्रकला प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रतियोगिता को दो आयु वर्ग में बांटा गया है। पहला आयु वर्ग 10 से 18 वर्ष तक निर्धारित है। दूसरे वर्ग में इससे अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। दोनों आयु वर्ग के विजेता अलग-अलग होंगे।

प्रविष्टि कब तक भेज सकते हैं?
प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2022 है।

विजेताओं का चयन कैसे होगा?
दोनों प्रतियोगिताओं में देशभर से मिली सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा। वरिष्ठ कलाकारों का निर्णायक मंडल प्रविष्टियों को लेकर निर्णय देगा।

पुरस्कार राशि किस तरह मिलेगी?
पुरस्कार राशि (रुपये में)
प्रथम 25000
द्वितीय 15000
तृतीय 10000
10 सांत्वना 2000
विज्ञापन

ये दोनों ही प्रतियोगिता आपको अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए देश प्रेम अभिव्यक्ति करने का अवसर देंगी। ...तो आइए इस मशाल को हम सब मिलकर रोशन करें और 'मां तुझे प्रणाम' अभियान का हिस्सा बनें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें