फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधन: गीतकार राजनारायण बिसारिया नहीं रहे, प्रसार भारती के मानद सदस्य रहे थे

Fri, 18 Feb 2022 10:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य प्रदेश के भिण्ड में जन्मे बिसारिया की प्रारंभिक शिक्षा गुना और मुरैना में हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी में एमए करने के बाद उन्होंने प्रयाग जाकर शोध कार्य किया। 
 
विज्ञापन
कवि राजनारायण बिसारिया का निधन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार और नाट्यकर्मी और प्रसारक राजनारायण बिसारिया नहीं रहे। वे 93 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। 

विज्ञापन


बिसारिया छह साल तक प्रसार भारती बोर्ड के मानद सदस्य रहे थे। बीबीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे 'परंपरा' नाम की साहित्यिक संस्था चलाते थे। मध्य प्रदेश के भिण्ड में जन्मे बिसारिया की प्रारंभिक शिक्षा गुना और मुरैना में हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी में एमए करने के बाद उन्होंने प्रयाग जाकर डॉ. रामकुमार वर्मा के निर्देशन में शोध कार्य किया। 

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आकाशवाणी में नियुक्ति के बाद उन्होंने जालंधर, जयपुर, इलाहाबाद, पोर्टब्लेयर आकाशवाणी में प्रोड्यूसर और कार्यक्रम अधिकारी के पदों पर काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें