फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की आशंका: खेत में 100 मुर्गियां मिलीं मृत, अब 25 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारा जाएगा

Fri, 18 Feb 2022 10:17 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाणे के एक पोल्ट्री फार्म में अचानक से 100 मुर्गियों की मौत हो गई। इसके बाद उनके सैंपल को पुणे स्थित लैब भेजा गया है। वहीं 25 हजार पक्षियों काे मारने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे में 100 मुर्गियों की अचानक मौत ने जिला प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से जिले में फिर से बर्ल्ड फ्लू की आशंका गहराने लगी है। ऐसे में यहां 25 हजार से ज्यादा मुर्गियों को मारने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ठाणे की शाहपुर तहसील के वेहलोली गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 100 मुर्गियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने मृत मुर्गियों के सैंपल पुणे स्थित लैब में भेजे हैं। ठाणे के जिला कलेक्टर राजेश जे नार्वेकर ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण की आशंका को देखते हुए पोल्ट्री फार्म से एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 25 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें