फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना धमाका: चीफ जस्टिस एनवी रमना ने जताया गहरा दुख, कहा- ऐसी घटनाएं चिंताजनक 

Thu, 23 Dec 2021 11:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीफ जस्टिस रमना ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
CJI - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ जस्टिस एनवी रमना ने गुरुवार को लुधियाना जिला न्यायालय में हुए विस्फोट पर गहरा दुख जताया। साथ ही उन्होंने कोर्ट परिसर में सुरक्षा की कमी पर गंभीर चिंता भी व्यक्त की। चीफ जस्टिस ने उम्मीद जताई कि सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर और वहां काम करने वाले लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए यथासंभव सुरक्षा मुहैया कराएंगी। उन्होंने कहा कि देश भर में इस तरह की घटनाएं तेजी से हो रही हैं जो एक चिंताजनक ट्रेंड है।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस रमना ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है। उन्होंने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

धमाके में एक की मौत
लुधियाना की जिला अदालत गुरुवार दोपहर करीब 12.15 बजे बम धमाके से दहल उठी। अदालत की दूसरी मंजिल स्थित शौचालय में हुए धमाके में एक की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए। धमाके की आवाज डेढ़ से दो किलोमीटर तक सुनी गई। आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए। बाथरूम के अंदर की सभी दीवारें तक उड़ गई। मामले की गंभीरता को देखते चंडीगढ़ से फॉरेंसिक टीम व दिल्ली से एनएसजी टीम मौके पर पहुंची।  
विज्ञापन


शव की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि बम प्लांट करते हुए उसकी मौत हुई है। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि शायद बम पहले से लगा था। धमाके में घायल संदीप कौर (31) रायकोट, शरणजीत कौर (25) जमालपुर लुधियाना, मनीश कुमार (32) वृंदावन रोड लुधियाना और कृष्ण खन्ना (75) निवासी फेस वन दुगरी को पास के अस्पताल में दाखिल कराया। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें