फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Army: ले. जनरल साधना सक्सेना नायर बनेंगी सेना में चिकित्सा सेवा महानिदेशक, महिला अफसर को पहली बार मिलेगा ये पद

Wed, 31 Jul 2024 12:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदेशक का पदभार लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर कल संभालेंगी। इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली वह पहली महिला अधिकारी बनेंगी।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा सेवा (सेना) के महानिदेशक का पदभार लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर कल संभालेंगी। इस प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली महिला होंगी। इससे पहले, उन्होंने एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के बाद अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद संभाला था। तब भी वह यह पद संभालने वाली पहली महिला थीं।

विज्ञापन

 

जब नायर ने पिछले साल अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक का पद संभाला था, तब वायुसेना के अधिकारियों ने कहा था, 'भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर प्रभावी रूप से केवल दूसरी महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पूरे सेवाकाल में वायुसेना में अलग-अलग पदों पर सेवाएं देने के बाद एयर मार्शल के पद तक पहुंची। पदभार ग्रहण करते समय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे।'

लड़ाकू पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव
उन्हें भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों की बेटी और बहन होने के साथ-साथ भारतीय वायुसेना के लड़ाकू पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। उनके परिवार की तीन पीढ़ियों ने पिछले सात दशकों में भारतीय वायुसेना में सेवा की है।

विज्ञापन

1985 में वायुसेना में शामिल हुईं एयर मार्शल साधना
साधना ने सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। दिसंबर, 1985 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। साधना के पास फैमिली मेडिसिन में स्नातकोत्तर की डिग्री है। उन्होंने एम्स, नई दिल्ली में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूरा किया है।

वायुसेना की सम्मानित अधिकारी हैं साधना
साधना ने विदेश में सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु) युद्ध और सैन्य चिकित्सा नैतिकता में प्रशिक्षण लिया। वह पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं। साधना को विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें वायु सेना प्रमुख और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ से भी सराहना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें