फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: न्याय के लिए भटक रहे ले. कर्नल; एसपी के कुत्तों के काटने के मामले में अब होगी मानवाधिकार आयोग में सुनवाई

Sat, 20 Jan 2024 11:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा पुलिस से लेकर सीएम तक से भी जब मामले में कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अब गोवा मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया। जहां मामले की सुनवाई 29 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
Court Room - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉर्डर पर दुश्मनों से लोहा लेने वाले गोवा के लेफ्टिनेंट कर्नल जीसस फर्टाडो को तीन वर्षोंं से न्याय नहीं मिल रहा है। वे बीते तीन सालों से खुद पर हुए कुत्तों के हमले में न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी। कहीं कोई सुनवाई न होने के कारण उन्होंने गोवा मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया, जहां 29 जनवरी मामले की सुनवाई को होगी। 

एसपी के खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की 

विज्ञापन

गौरतलब है कि उन्हें जिन कुत्तों ने काटा था वे गोवा के पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बोसुएट सिल्वा के थे। 31 अक्टूबर 2020 को मडगांव में जब वे सुबह की सैर पर निकले थे, तब ये घटना हुई थी, जिसके बाद वे मामले में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन एसपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई। लेफ्टिनेंट ने बताया कि उन्हें न्याय के लिए अलग-अलग लोगों के पास भागना पड़ा। इसी क्रम में वे गोवा सीएम के पास भी पहुंचे। हालांकि, सीएम ने तो जांच के आदेश दे दिए। लेकिन मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद भी जांच पूरी नहीं हुई। लेफ्टिनेंट कर्नल जीसस फर्टाडो ने दावा किया है कि इससे पहले की तीन पुलिस जांच में आरोपी को निर्दोष घोषित किया गया था। साथ ही पुलिस द्वारा कहा गया कि कुत्तों को देखकर, वे घबरा गए, जिसके बाद कुत्तों ने उनपर ही हमला कर दिया।

गोवा मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया
गोवा पुलिस से लेकर सीएम तक से भी जब मामले में कुछ नहीं हुआ तो उन्होंने अब गोवा मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया। जहां मामले की सुनवाई 29 जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें