संसद सत्र में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सांसद अक्सर वेल में हंगामा करते हैं। लेकिन अब यह हंगामा उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा रूल्स कमेटी ने ऐसा करने वालों को खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। इस नए नियम के तहत वेल में जाकर हंगामा करने वाले सांसदों को निलंबित किया जा सकता है। वहीं अपनी सीट पर खड़े होकर हंगामा करने वाले सांसदों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर निर्णय लेते हुए अगली लोकसभा पर छोड़ने के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद लोकसभा रूल्स कमेटी ने उसे नहीं मानते हुए यह फैसला लिया है।