फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Opposition Alliance: 'INDIA ब्लॉक के पास अभी भी बहुत समय'; कपिल सिब्बल ने चुनावी तैयारियों पर कही यह बात

Sat, 03 Feb 2024 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में शामिल राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने बयान दिया। पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने कहा कि भाजपा को चुनौती देने के लिए अभी भी विपक्षी दलों के पास पर्याप्त समय है।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में शामिल दल भाजपा नीत- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को चुनौती देने की कवायद में जुटे हैं। विपक्षी दलों की तैयारियों पर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, विपक्षी दलों के पास अपनी रणनीति को मजबूत बनाने का पूरा मौका है। चुनावी तैयारियों पर सिब्बल ने कहा कि INDIA की रणनीति को और मजबूत करने का पूरा समय बाकी है। उन्होंने कहा कि तत्काल एक बैठक बुलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सांसद सिब्बल ने कहा कि अभी भी समय है। सबसे बड़ी पार्टी- कांग्रेस अगर पहल करती है और सभी दलों को बैठक के लिए बुलाती है तो टक्कर दी जा  सकती है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल विवाद में फंसे हुए हैं। INDIA से अलग होने जैसी बातों के कारण समय बर्बाद हो रहा है। उन्होंने कहा कि समयसीमा के भीतर रचनात्मक बातचीत से नतीजे बदल सकते हैं।

सिब्बल ने कहा, यह भी संभव है कि अगर हम अगले पांच या 10-15 दिनों में निर्णय ले लें तो एनडीए को टक्कर देने के लिए अच्छा विकल्प तैयार हो सकता है। सीट शेयरिंग और गठबंधन की जटिलता को स्वीकार करते हुए सपा सांसद ने कहा, अंतिम फैसला संबंधित पक्षों के बीच सामूहिक चर्चा और विचार-विमर्श पर निर्भर करता है।
विज्ञापन

 

विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरों को जानिए

गौरतलब है कि 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) में शामिल प्रमुख दलों में कांग्रेस के अलावा तमिलनाडु में सत्तारुढ़- डीएमके, पश्चिम बंगाल में लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने वाली सीएम ममता की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस प्रमुख हैं। इनके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) भी गठबंधन में शामिल है। महाराष्ट्र की पार्टी- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (UBT) भी गठबंधन में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार चला चुके पूर्व CM अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) भी इस विपक्षी  गठजोड़ का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें