फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Tue, 09 Apr 2019 08:58 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 9 अप्रैल 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

09 अप्रैलः चुनाव अपडेट  

- पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म। 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण में ज्यादातर सीटों पर मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 के बीच होगा। हालांकि, वाम अतिवादी क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी राज्यों में समय सुबह 7 से 5 बजे, 7 से 4 बजे और 7 से 3 बजे के बीच रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


-लोकसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला। भाजपा के विधायक भीमा मंडावी के काफिले में हुआ धमाका। बस्तर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को मतदान भी है। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


-सहारनपुर में बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा: हमें जीत की उम्मीद है। भाजपा के खिलाफ काफी गुस्सा है। कांग्रेस के लिए समर्थन है। मैं लोगों से कैराना, सहारनपुर और बिजनौर के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करती हूं ताकि वो बड़े अंतर से जीतें। पढ़ें पूरी खबर

-चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एसपी अभिषेक गुप्ता का तबादला कर दिया है। उनकी जगह अमित कुमार सिंह को तैनात किया गया है। पूरी खबर

-महाराष्ट्र के लातूर में बोले पीएम मोदी: पहली बार मतदान करने वालों से प्रार्थना करता हूं, बहुत सोच समझ कर वोट देना है। आप अपना वोट देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को समर्पित कर सकते हैं। आपका पहला वोट किसी को अपना घर, मुफ्त में अस्पताल में इलाज मिले, इसके लिए समर्पित हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर

-कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पीएम मोदी: हमने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हमला किया, लेकिन भारत में कुछ लोगों को दर्द महसूस हुआ। यहां के सीएम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि हमारे सैनिकों की वीरता की बात नहीं बताई जानी चाहिए क्योंकि इससे वोट बैंक को खतरा होता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं, आपका वोट बैंक भारत में है या पाकिस्तान में? पढ़ें पूरी खबर

-केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि उनकी पार्टी 11 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करेगी और नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने पीटीआई भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा कि लोकतंत्र में विभाग प्रधानमंत्री आवंटित करता है। गडकरी ने कहा कि किसी मंत्री को विभाग देना प्रधानमंत्री का अधिकार और विशेषाधिकार है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री को बहुमत मिलेगा और मोदीजी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

-राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आप भ्रष्टाचार पर मुझसे बहस करने से डरते हैं? मैं इसे आपके लिए आसान बना सकता हूं। इसे खुली किताब वाला इम्तिहान बना देते हैं ताकि आप तैयारी कर सकें। 1.राफेल+अनिल अंबानी 3.नीरव मोदी 4. अमित शाह+नोटबंदी पढ़ें पूरी खबर

-गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि लोगों के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


-शिवहर से सैयद फैसल अली को उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद से राजद के अंदर घमासान जारी है। फैसल अली को शिवहर सीट से हटाने की मांग को लेकर आज राबड़ी आवास के समक्ष राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया गया। नाराज समर्थकों का कहना था कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति बनी की स्थानीय को छोड़कर एक बाहर वाले को टिकट दे दिया गया। हालांकि इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक मेहता ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समर्थक नहीं माने। लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यहां से अंगेश कुमार को टिकट दिलाना चाहते थे।

-सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। कोर्ट ने कहा कि फिल्म देखना सेंसर बोर्ड का काम है। कोर्ट ने ये भी कहा कि चुनाव आयोग को देखना चाहिए कि फिल्म की वजह से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। पढ़ें पूरी खबर
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें