लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पांच साल बाद लिखे ब्लॉग में कई अहम मुद्दों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, "भारतीय राष्ट्रवाद की हमारी अवधारणा में जो लोग राजनीतिक रूप से हमसे सहमति नहीं रखते, हमने उन्हें कभी 'देश-विरोधी' करार नहीं दिया। पार्टी, हर नागरिक के चुनने की आजादी के लिए प्रतिबद्ध रही है। निजी तौर पर भी और राजनीतिक तौर पर भी।"
-महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता शाइना एनसी ने गुरुवार को कहा कि वह निराश हैं कि उनकी पार्टी सहित अधिकतर राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनावों में महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व नहीं दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि अन्य दलों को जागने की जरूरत है क्योंकि वे महिला हितों को लेकर केवल बयानबाजी करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-राष्ट्रपति ने राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की रिपोर्ट गृहमंत्रालय को बढ़ा दी है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर कल्याण सिंह की शिकायत राष्ट्रपति से की थी। कल्याण सिंह ने लिखा था, 'हम भाजपा कार्यकर्ता हैं और उसे जिताना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि 23 मई को मोदीजी फिर प्रधानमंत्री बनें।'
-रायबरेली में स्मृति ईरानी: राहुलजी ने आज तक किसका साथ निभाया? महागठबंधन ने उनका साथ छोड़ दिया। ममताजी उनको तवज्जो नहीं देतीं। आज लेफ्ट की पीठ पे छुरा भोंक दिया, जिनके सहारे वो सत्ता का सुख भोग चुके हैं तो राहुल गांधी न अपनों के हुए, न परायों के।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल को छिंदवाड़ा सीट से तो अरुण यादव को खंडवा से टिकट दिया गया है।
छिंदवाड़ा- नकुल नाथ
खंडवा- अरुण यादव
जबलपुर- विवेक तन्खा
सीधी- अजय सिंह राहुल
पढ़ें पूरी खबर
-बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वटिर के जरिये भाजपा पर हमला जारी है। बृहस्पतिवार को ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि भारत को मोदी व मोदी को भारत बताने की भाजपा के लोग वैसी ही गलती कर रहे हैं जैसी कांग्रेस ने इंदिरा को इंडिया और इंडिया को इंदिरा बताकर की थी।
पढ़ें पूरी खबर
-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में एलओसी से सटे सुंदरबनी में रैली के दौरान पाकिस्तान को ललकारते हुए कहा कि गोली का जवाब गोले से देना मोदी सरकार की नीति है। उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों से कहा कि भारत माता की जय का नारा इतनी जोर से लगाए कि पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में इसकी आवाज गूंजे।
पढ़ें पूरी खबर
-महबूबा मुफ्ती: अमित शाह साहब, महबूबा मुफ्ती आप से कह रही है जिस दिन आप जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म करोगे, आप जबरन कब्जा करने वाले कहलाओगे। अगर आपने 370 को खत्म किया तो जिस तरह से फलीस्तीन पर इजराइल का कब्जा है, उसी तरह जम्मू कश्मीर पर हिंदुस्तान का कब्जा माना जाएगा।
-भाजपा गठबंधन में शामिल हुए निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद, गोरखपुर सांसद प्रवीण निषाद ने ली सदस्यता। प्रवीण निषाद ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर बीते साल गोरखपुर उपचुनाव जीता था।
पढ़ें पूरी खबर
-पाटीदार आंदोलन से चर्चा में आए हार्दिक पटेल इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मेहसाणा दंगा केस में मिली उनकी सजा पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। गुजरात में नामांकन की अंतिम तारीख आज ही है, ऐसे में अब इस बार उनका चुनाव लड़ पाना नामुमकिन है। पिछले दिनों ही वह कांग्रेस में शामिल हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए जारी अपने घोषणापत्र के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत कराने के लिए आज देश के 22 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी। 22 शहरों में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता मीडिया से बातचीत करेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा मुंबई, कपिल सिब्बल बेंगलुरू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ भोपाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर, गुलाम नबी आजाद जम्मू, अभिषेक मनु सिंघवी दिल्ली और पवन खेड़ा कोलकाता में संवाददता सम्मेलन करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर