फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मार्च 2019: दिनभर की चुनावी हलचल का हर अपडेट यहां पढ़ें

Sun, 24 Mar 2019 07:00 PM IST
sapna singla चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 24 मार्च 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम शुरु हो चुका है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। हर रोज नए बयानों के तीर छोड़े जा रहे हैं। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है। ऐसे में हो सकता है कि दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों। इसीलिए हम दे रहे हैं चुनाव की हर बड़ी खबर जिन्हें आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

24 मार्च की बड़ी चुनावी खबरें 

  • हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने बाकायदा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मीडिया में इससे जुड़ी जो तस्वीरें चल रही है, वो पुरानी हैं। मैं एक कलाकार हूं और राजनीति में जाने या चुनाव लड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है। लेकिन उनके इस दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि सपना चौधरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने की एक रसीद सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    विज्ञापन

     
  • कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में जो चौंकाने वाला नाम है वो है तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से कार्ति चिदंबरम। वहीं बिहार की कटिहार सीट से तारिक अनवर को मौका दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
     
  • भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इन नौ नामों में छह नाम छत्तीसगढ़ से हैं। इसके अलावा एक-एक नाम तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र से है। सुनील सोनी को रायपुर तो राजनांदगांव से संतोष पांडे को टिकट दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

  • झारखंड में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने बताया कि कांग्रेस 7 सीटों पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा 4 पर, झारखंड विकास मोर्चा 2 सीट पर लड़ेंगे। वाम दलों के लिए भी महागठबंधन का दरवाजा खुला रखा गया है और कोडरमा छोड़ किसी दूसरे सीट पर सहमति बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
    विज्ञापन

     
  • शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गन्ना किसानों के प्रति चिंता जताते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि गन्ना किसानों के परिवार दिन रात मेहनत करते हैं, मगर सरकार उनके 10000 करोड़ रुपये भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती। प्रियंका गांधी की इस ट्वीट पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब किसान भुखमरी के कगार पर था तब ये तथाकथित हितैषी कहां थे। पिछली सरकारों ने गन्ना किसानों के लिए कुछ नहीं किया जिससे किसान भुखमरी के शिकार हो रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
     
  • राहुल गांधी के अमेठी के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने की खबरों के बीच स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि अमेठी ने भगाया, जगह-जगह से बुलावे का स्वांग रचाया, क्योंकि जनता ने ठुकराया।  अंत में हैशटैग 'भाग राहुल भाग' ( #BhaagRahulBhaag) लिख कर जय प्रकाश नारायण की एक कविता की पंक्ति के माध्यम से समृति ने लिखा कि सिंहासन खाली करो राहुल जी कि जनता आती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
     
  • कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, "जिस हाथ ने वर्षों तक भारत की तिजोरी को साफ किया, उस हाथ को भारत की तिजोरी के आसपास भी फटकने न दें। जब हाथी, साइकिल पर सवार होता है तो पंक्चर होना निश्चित है।" यहां पढ़ें पूरी खबर
     
  • भोपाल में कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह को चुनावी रण में उतारने के फैसले के बाद भाजपा में उथल-पुथल मची हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा, दिग्विजय के खिलाफ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खड़ा कर सकती है। पिछले तीन दशकों से भोपाल लोकसभा सीट, भाजपा का गढ़ रहा है, इसलिए इस सीट को बनाए रखने के इरादे से पार्टी ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
  • बिहार में सीपीआई (माले) ने बेगूसराय सीट पर सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इससे पहले बेगूसराय में शनिवार को सीपीआई के स्टेट कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह सहित बड़े अधिकारी मौजूद थे। वहीं अन्य लेफ्ट पार्टियां सीपीआई (माले) और सीपीएम भी उन्हें अपना समर्थन देगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
  • समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से इस बार खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे, वहीं रामपुर से आजम खां को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि फिलहाल आजमगढ़ से मुलायम सिंह सांसद हैं। इससे पहले सपा ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। स्टार प्रचारकों की पहली सूची में मुलायम सिंह का नाम नहीं था। हालांकि रविवार की शाम सपा के स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में उनका नाम शामिल कर लिया गया।  यहां पढ़ें पूरी खबर
     
  • बिहार में सीट बंटवारे के बाद एनडीए ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा ने अपने वर्तमान आठ सांसदों को टिकट नहीं दिया है। अब चूंकि उम्मीदवार ही 17 रह गए, तो जाहिर है मौजूदा सांसदों संग कई अहम नेताओं का टिकट काट दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
     
  • प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने यूपी के साथ ही 10 अन्य राज्यों के लिए 21 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने उड़ीसा के दो विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।  यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें