फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस के बीच हुआ समझौता, कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Wed, 13 Mar 2019 08:59 PM IST
तिवारी अभिषेक चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-कुमारस्वामी
विज्ञापन

कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। दरअसल, राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन ने आगामी आमचुनाव के लिए अपने सीट बंटवारे को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया। 

विज्ञापन


पार्टी (जेडीएस) सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जेडीएस महासचिव दानिश अली के बीच केरल के कोच्चि में बुधवार शाम हुई बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। सूत्रों के मुताबिक जेडीएस उत्तर कन्नड, चिक्कमंगलूर, शिवमोगा, तुमकुर, हासन, मांडया, बेंगलुरू उत्तर और विजयपुर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी। 

गौरतलब है कि राहुल और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बीच हाल ही में हुई एक बैठक में देवगौड़ा ने अपनी मांग में कटौती करते हुए कांग्रेस से उनकी पार्टी को 28 में से कम से कम 10 सीटें देने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें