लोकसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति के नेता प्रकाश अंबेकडर ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने कांग्रेस को एक फॉर्मूला सुझाया था लेकिन उसने स्वीकार नहीं किया। इसलिए गठबंधन नहीं किया।
अंबेडकर ने कहा कि वंचित बहुजन अगाड़ी(भीबीए) महाराष्ट्र की सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी ने आज अपने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बाकी बचे 26 उम्मीदवारों की सूची 15 मार्च तक जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में वीबीए का एआईएमआईएम और जेडीएस के साथ गठबंधन है। महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति के नेता के तौर पर अंबेडकर की लोकप्रियता अच्छी खासी है। माना जा रहा है कि इस बार अनुसूचित जाति के मतदाताओ के बीच अंबेडकर की पार्टी का ठीकठाक असर रह सकता है।