फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 2024 लोकसभा चुनाव में डीएमके को समर्थन देगी कमल हासन की MNM, राज्यसभा में एक सीट मिलेगी

Sat, 09 Mar 2024 02:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हासन आज दोपहर को ही द्रमुक नेताओं से मिलने पहुंचे। यहां उदयनिधि स्टालिन से बातचीत के बाद हासन ने कहा कि उन्होंने डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को सिर्फ देश की भलाई के लिए चुना है, न कि किसी पद के लालच में।
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन के साथ कमल हासन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देगी। खुद हासन ने शनिवार को यह एलान किया। इसके बदले एमएनएम को 2025 के राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट दी जाएगी।
विज्ञापन


हासन आज दोपहर को ही द्रमुक नेताओं से मिलने पहुंचे। यहां उदयनिधि स्टालिन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से बातचीत के बाद हासन ने कहा कि उन्होंने डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को सिर्फ देश की भलाई के लिए चुना है, न कि किसी पद के लालच में। हासन ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में नहीं उतरेगी। हालांकि, वे गठबंधन को अपना सारा समर्थन मुहैया कराएगी। 

दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुसार, एमएनएम पार्टी तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीट और एकमात्र पुडुचेरी क्षेत्र में प्रचार अभियान संबंधी कार्य करेगी।



एक दिन पहले ही तमिलनाडु के सत्तारूढ़ दल डीएमके ने चुनाव के मद्देनजर दो सहयोगियों दलों(विदुथलाई चिरुथिगल काची और मारुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के साथ सीट को लेकर समझौता किया था। स्टालिन की पार्टी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और सीपीआईएम को दो-दो सीटें आवंटित कीं, साथ ही इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कोंगु देसा मक्कल काची को एक-एक सीट आवंटित की है। तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (SPA) ने राज्य की 39 लोकसभा सीटों में से 38 सीटें जीतीं। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें