43 साल की स्मृति ईरानी ने मोदी सरकार-2 में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली है। 2014 में पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार में स्मृति ईरानी पहले शिक्षा मंत्री रहीं और उसके बाद उन्हें कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। स्मृति इस वक्त अपने भाषणों में राहुल गांधी के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। राहुल गांधी पर निशाना साध वह अमेठी की जनता को साधने में जुटी हुई हैं। राजनीति में आने से पहले स्मृति ईरानी टेलीविजन का चर्चित चेहरा रही हैं। आइए दिल्ली के मध्यवर्गीय परिवार में पैदा हुई, मनोरंजन इंडस्ट्री के जरिए घर-घर में प्रसिद्ध हुई और फिर राजनीति के शिखर पर पहुंची स्मृति ईरानी के प्रोफाइल पर एक नजर डालते हैं।