पांच साल पहले हुए 16वें लोकसभा चुनाव में 'मोदी लहर' की बदौलत भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला था। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 30 सालों का रिकॉर्ड तोड़ 283 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा गठबंधन ने कुल 336 सीटें जीती थीं। 1984 में कांग्रेस के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी थी जिसने अपने दम पर सरकार बनाने लायक सीटें जीती थीं। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस को इस कदर प्रचंड बहुमत मिला था। उस वक्त कांग्रेस ने अपने दम पर 404 सीटें जीती थीं। 2014 के चुनाव में राजस्थान और गुजरात में भाजपा ने लोकसभा की पूरी की पूरी सीटें जीती थीं।
पार्टी सीटें
एआईएडीएमके 37
एनसीपी 6
तृणमूल कांग्रेस 34
टीडीपी 16
आरजेडी 4
बीजू जनता दल 20
एलजेपी 6
जेएमएम 2
टीआरएस 11
शिरोमणि अकाली दल 4
आईयूएमएल 2
सीपीएम 9
आरएलएसपी 3
केरल कांग्रेस (एम) 1
वाईएसआर कांग्रेस 9
अपना दल 2
आरएसपी 1
समाजवादी पार्टी 5
पीएमके 1
आम आदमी पार्टी 4
एनपीएफ 1
एआईयूडीएफ 3
एनपीपी 1
जेकेपीडीपी 3
स्वाभिमानी पक्ष 1
जेडी(यू) 2
एआईएनआरसी 1
जेडी (एस) 2
आईएनएलडी 2
सीपीआई 1
एसडीएफ 1
एआईएमआईएम 1
वाराणसी और वडोदरा से जीते थे मोदी
2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी वडोदरा और वाराणसी सीटे से चुनाव जीते थे। वडोदरा में मोदी ने कांग्रेस उम्मीदवार मधुसूदन मिस्त्री और वाराणसी में केजरीवाल को हराया था।