फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में 'भगवा वार': दिग्विजय की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा का हठ-योग

Wed, 08 May 2019 10:29 AM IST
गौरव द्विवेदी राजेश चतुर्वेदी, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा (फाइल फोटो)
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में इस बार मुद्दों और विचारधारा की लड़ाई से शुरू हुआ भोपाल का मुकाबला 'भगवा वार' का साक्षी भी बन रहा है। मंगलवार को पहली मर्तबा बड़ा दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा ने 41 डिग्री तापमान में सैकड़ों साधु-संतों के साथ हठ योग किया और धूनी रमाई। इस मौके पर दिग्विजय ने भी अपनी पत्नी अमृता सिंह के साथ हवन किया।

विज्ञापन


भोपाल में दिग्गी राजा का भाजपा की भगवा वस्त्रधारी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मुकाबला है। मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा चुनाव को धर्म युद्ध बताकर लड़ रही हैं और लोगों से कह रही हैं कि उनकी लड़ाई 'भगवा और हिंदू आतंकवाद' जैसे शब्दों के रचयिता से है।

41 डिग्री तापमान में साधुओं ने रमाई धूनी

नदी न्यास के अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा (स्वामी नामदेव शास्त्री) का दावा है कि हठ-योग के लिए 13 अखाड़ों से करीब 7 हजार साधु-संत इकट्ठा हुए हैं, जो तीन दिन धूनी रमाने के बाद 9 मई को दिग्विजय के समर्थन में रोड शो करेंगे। 
विज्ञापन


बाबा बोले- देवी को बना दिया बलि का बकरा 

भाजपा को कोई और प्रत्याशी नहीं मिला, आतंकवाद की आरोपी और शहीद हेमंत करकरे का अपमान करने वाली मिलीं। शिवराज, उमा भारती और नरेंद्र तोमर जैसे बड़े-बड़े नाम पीछे हट गए और एक देवी को बलि का बकरा बना दिया। - कंप्यूटरबाबा

तब शिवराज की विदाई के लिए किया था हठयोग

अप्रैल 2018 में मप्र की शिवराज सरकार ने कंप्यूटर बाबा को राज्य मंत्री का दर्जा दिया था। बाद में बाबा शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रचार करने लगे। उसकी विदाई के लिए भी हठ-योग किया था।

... और प्रज्ञा ने कहा- मैं अपना काम कर रही हूं

भोपाल में दिग्विजय को टक्कर दे रहीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने परशुराम जयंती के अवसर पर मंगलवार को परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हवन किया। दिग्विजय के लिए हठयोग पर सिर्फ इतना कहा कि वे अपना काम कर रही हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें