2019 लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो गया। अब नतीजों का इंतजार है, जोकि 23 मई को आएंगे। रविवार को सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही विभिन्न चैनल और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। एनडीए को बहुमत वाले एग्जिट पोल्स को विपक्ष मानने से इंकार कर रहा है। इधर, सरकार बनाने को लेकर सभी पार्टियां अपनी रणनीति तय करने में लगी है। आज दिनभर की राजनीतिक हलचल की हर अहम जानकारी यहां पढ़ें।
-मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ: भाजपा पहले दिन से ही ऐसा प्रयास कर रही है। मैंने पांच महीने में चार बार बहुमत साबित किया है। वे फिर ऐसा करना चाहते हैं। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है।
HD Kumaraswamy: Whom are you (media) trying to help by misusing our name. I'm thinking of bringing in a law. What have you thought of us politicians? You think we're jobless? Do we look like cartoon characters to you? Who gave you authority to show everything humorously? (19 May) pic.twitter.com/NPFl2jfwKu
— ANI (@ANI) May 20, 2019
-सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव के नतीजों से पहले सोनिया गांधी ने 23 मई को दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। एग्जिट पोल में निगेटिव रिपोर्ट के बावजूद विपक्ष को पूरा भरोसा है कि उन्हें इस लोकसभा चुनाव में मौका मिल सकता है। वहीं, दूसरी ओर आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू भी अपने मिशन में लगे हैं और पिछले तीन दिनों से लगातार अलग-अलग पार्टी के नेताओं से मुलाकातें कर रहे हैं। इधर बहुजन समाज पार्टी ने स्पष्ट किया है कि बसपा प्रमुख मायावती सोमवार को लखनऊ में ही रहेंगीं और सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके मुलाकात का कोई कार्यक्रम नहीं है।
-चुनाव खत्म होते ही राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। खासकर भाजपा एग्जिट पोल से खासी उत्साहित है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि एनडीए के सभी राजनीतिक दल दिल्ली में 21 मई, मंगलवार को एक बैठक कर सकते हैं। नई सरकार बनाने को लेकर एनडीए के नेता चर्चा करेंगे। हालांकि इस बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचेंगे जहां वह विभिन्न मुद्दों पर उनसे चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले हो रही इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
-सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। रविवार की शाम छह बजे तक का आंकड़ा देखें तो 60.21 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार मे 49.92 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 66.18 फीसदी वोटिंग हुई। मध्यप्रदेश में 69.38%, पंजाब में 58.81%, उत्तर प्रदेश में 54.37%, पश्चिम बंगाल में 73.05%, झारंखड में 70.5 फीसदी और चंडीगढ़ में 63.57 फीसदी मतदान हुआ।