सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया है। शाम छह बजे तक 60.21 फीसदी वोटिंग हुई है। बिहार मे 49.92 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 66.18 फीसदी वोटिंग हुई है। मध्यप्रदेश में 69.38%, पंजाब में 58.81%, उत्तर प्रदेश में 54.37%, पश्चिम बंगाल में 73.05%, झारंखड में 70.5 फीसदी और चंडीगढ़ में 63.57 फीसदी मतदान हुआ।
आखिरी चरण के लिए मतदान लगभग खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है कि सातवें चरण के लिए 7.27 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 3.47 करोड़ महिलाएं शामिल थीं। ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 3,377 थी।
वाराणसी में शाम 5 बजे तक 53 फीसदी वोटिंग।
झारखंड में सातवें चरण के लिए मतदान संपन्न।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी को 9 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में हिंसा की घटनाओं का आरोप लगाते हुए खत लिखा है। इसमें कहा गया है कि हमने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को 417 शिकायतें दीथी, इनमें से 227 का समाधान हो गया है और 190 शिकायतें अनसुलझी हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन फीट की विनिता मेहता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पांच बजे तक 53.03 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग झारखंड में हुई है।
बिहार- 46.75 फीसदी
हिमाचल प्रदेश-57.43%
मध्यप्रदेश-59.75%
पंजाब-50.49%
उत्तर प्रदेश- 47.21%
पश्चिम बंगाल-64.87%
झारखंड- 66.64%
चंडीगढ़- 51.18%
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और सीआरपीएफ पर सुबह से ही मतदाताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि इस तरह पहले कभी नहीं देखा गया।
अनुपम हाजरा का कहना है कि पीठासीन अधिकारी हमें कुछ नहीं पता है कहकर, मुझे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने कई मतदाताओं से बातचीत की और उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी उन्हें यह बटन दबाने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने इस पूरे पहले से सुनियोजित खेल बताया है।
सांतवें चरण के वोटिंग के दौरान हिमाचल प्रदेश में बुजुर्गों के वोट डालने को लेकर काफी उत्साह दिखा। 78 साल की दिव्यांग बुजुर्ग महिला ने अपना वोट डाला।
हिमाचल प्रदेश में 40 साल के दिव्यांग नरेश चंद्र को डोली में बैठाकर वोट डालने के लिए ले जाया गया।
आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी ने हिमाचल प्रदेश के कल्पा से वोट डाला। उनका परंपरागत गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वोट डाला।
तीन बजे तक 52.69 प्रतिशत मतदान, झारखंड में सबसे ज्यादा वोटिंग
बिहार: 46.66 फीसदी
पश्चिम बंगाल: 63.66 फीसदी
उत्तर प्रदेश: 46.58 फीसदी
मध्यप्रदेश: 58.72 फीसदी
हिमाचल प्रदेश: 54.42 फीसदी
झारखंड: 64.81 फीसदी
पंजाब: 48.78 फीसदी
चंडीगढ़: 51.18 फीसदी
बिहार में दो बजे तक का मतदान प्रतिशत
नालंदा 35.16 प्रतिशत
पटना साहिब 32.42 प्रतिशत
पाटलिपुत्र 39.34 प्रतिशत
आरा 34.21 प्रतिशत
बक्सर 41.10 प्रतिशत
सासाराम 37.90 प्रतिशत
काराकाट 37 प्रतिशत
जहानाबाद 39.5 प्रतिशत
अपने पाठकों के लिए अमर उजाला लगातार व्हाट्सएप एडिशन निकाल रहा है और पाठकों के बीच चुनाव की पल-पल की अपडेट दे रहा है। पढ़ें ताजा संस्करणः
उत्तर प्रदेशः योगी के गढ़ में वोटों की बरसात
दोपहर एक बजे तक 41.17 फीसदी मतदान
बिहार: 36.20 फीसदी
पश्चिम बंगाल: 49.79 फीसदी
उत्तर प्रदेश: 37.86 फीसदी
मध्यप्रदेश: 45.78 फीसदी
हिमाचल प्रदेश: 40.10 फीसदी
झारखंड: 52.89 फीसदी
पंजाब: 37.86 फीसदी
चंडीगढ़: 37.50 फीसदी
उत्तर प्रदेशः
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने पहुंचे। यहां लगातार मतदाताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में सुबह से ही मतदान का जोश दिखा। बड़ी संख्या में युवा से लेकर महिला और बुजुर्ग वोटर मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में देखें मतदान का उत्साह
मध्यप्रदेश:
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने इंदौर के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इंदौर से निवर्तमान सांसद सुमित्रा इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं।
दक्षिण कोलकाता लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भाजपा नेता सीके बोस ने आरोप लगाया कि मतदान की पूर्व रात्रि उन्हें कार्यकर्ताओं ने फोन कर कहा कि टीएमसी का 'जिहादी ब्रिगेड' पोलिंग एजेंट को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन और टीएमसी में कोई फर्क ही नहीं रह गया है।
चंडीगढ़:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चंडीगढ़ से उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने मॉडल हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 228 पर अपना वोट डाला। यहां वह भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहारः
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपनी 88 वर्षीय मां के साथ पटना महिला कॉलेज स्थित मतदान केंद्र संख्या 77 पहुंचे। पटनासाहिब से अपनी जीत का दावा करते हुए उन्होंने अपना वोट डाला।
पश्चिम बंगाल:
सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता के मतदान केंद्र संख्या 208 पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि 15 मई को डायमंड हार्बर में पीएम मोदी ने जो आरोप लगाए, उसे साबित करें। ऐसा करने में वह नाकाम साबित होते हैं, तो उन्हें कोर्ट में घसीटूंगा। बनर्जी ने पीएम मोदी के खिलाफ आपराधिक और मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी चेतावनी दी है। अभिषेक बनर्जी ने अपने वकील के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानहानि का नोटिस भिजवाया था।
पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा से मतदान शुरू होने के साथ ही हिंसा की खबर है। स्थानीय खबरों के अनुसार, यहां गोलीबारी और बमबाजी की सूचना है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं बारासात संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले न्यूटाउन इलाके के कदम्पुकुर इलाके में भी हिंसा की खबर आ रही है। कोलकाता में टीएमसी के पार्षद सुभाष बोस को हिरासत में लिया गया है जबकि बिधाननगर में भाजपा नेता को भी नजरबंद किया गया है।
| उत्तर प्रदेश | 13 सीट | महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज |
| पंजाब | 13 सीट | गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फरीदकोट, खडूर साहिब, बठिण्डा, पटियाला, संगरूर |
| पश्चिम-बंगाल | 09 सीट | दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर |
| बिहार | 08 सीट | नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद |
| मध्यप्रदेश | 08 सीट | देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा |
| हिमाचल प्रदेश | 04 सीट | कांगड़ा, मंडी, शिमला, हमीरपुर |
| झारखंड | 03 सीट | गोड्डा, दुमका, राजमहल |
| चंडीगढ़ | 01 सीट | चंडीगढ़ |