फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल ने अजमेर में किया रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

Sat, 27 Apr 2019 04:00 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीकानेर में सनी देओल का रोड शो - फोटो : ANI
विज्ञापन

बॉलीवुड से राजनीति में आए अभिनेता सनी देओल शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए रोड शो करने पहुंचे। सनी देओल ने अजमेर के राजा साइकिल चौराहे से करीब 11 बजे रोड शो की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने बीकानेर में भी भाजपा उम्मीदवार कैलाश चौधरी के पक्ष में रोड शो किया। यहां से कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन






अजमेर में उनका रोड शो डिग्गी बाजार, मदारगेट, गांधी भवन और कचहरी रोड होते हुए नया बाजार पर खत्म हुआ। पांच किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सनी देओल के साथ भाजपा के अजमेर से उम्मीदवार भागीरथ चौधरी भी शामिल रहे। सनी देओल कार की सनरुफ से बाहर आकर रास्ते भर लोगों का अभिवादन करते नजर आए।

मालूम हो कि राजस्थान के अजमेर लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। आज प्रचार के अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

सनी देओल ने कुछ दिन पहले ही भाजपा के दामन थामा था। भाजपा ने उन्हें पंजाब के गुरदासपुर  लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी राजस्थान के बीकानेर से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में अजमेर सीट से भाजपा के सांवर लाल जाट ने कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें