फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में भाजपा पर सिद्धू का तंज, पेट खाली और योग की बात, जेब खाली और खाता खुल रहा है

Wed, 17 Apr 2019 06:44 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा,

अरे, नरेंद्र मोदी यह राष्ट्रभक्ति है तुम्हारी। पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है। सबको बाबा रामदेव ही बना दो।

सिद्धू ने आगे तंज कसते हुए कहा कि मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में बिठाना और मोदी से सच बुलवाना असंभव है। चीन समुद्र के नीचे रेल लाइन बना रहा है, अमेरिका मंगल पर जीवन खोज रहा है, जापान रोबोट आर्मी बना रहा है और भारत में लोगों को चौकीदार बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सिद्धू पर पलटवार करते हुए उन्हें पाकिस्तानी एजेंट कहा है। 

सिद्धू लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। मंगलवार को कटिहार में सिद्धू ने धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की है। उन्होंने मुस्लिम धर्म के लोगों से एकजुट होकर महागठबंधन के उम्मीदवार तारिक अनवर के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सिद्धू ने कहा, "यहां जातपांत में बांटने की राजनीति हो रही है। मैं अपने मुस्लिम भाइयों को अपनी बात कहने आया हूं। ये एक ऐसी सीट है जहां आप अल्पसंख्यक नहीं बहुसंख्यक हो। भाजपा के षडयंत्रकारी लोग आपको रोकने का प्रयास करेंगे। आपके वोट को बांटने का प्रयास करेंगे। आप इकठ्ठे रहे तो कांग्रेस को दुनिया की कोई ताकत हरा नहीं सकेगी। मैं आपको चेतावनी देने आया हूं मुस्लिम भाइयों। ये आपको बांट रहे हैं। ये यहां ओवैसी जैसे लोगों को लाकर, एक नई पार्टी साथ में खड़ी कर आप लोगों का वोट बांट के जीतना चाहते हैं। अगर तुम लोग इकट्ठे हुए, एकजुट होके वोट डाला तो मोदी हार जाएगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें