फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आपकी छाती 56 इंच की, मैं कैसे थप्पड़ मार सकती हूं

Sat, 11 May 2019 08:28 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए बशीरहाट में कहा, "मैंने ये नहीं कहा कि मैं आपको (पीएम मोदी) थप्पड़ मारूंगी। मैंने कहा कि मैं आपको लोकतंत्र का थप्पड़ मारूंगी। मैं आपको क्यों थप्पड़ मारूंगी। अगर मैं आपको थप्पड़ मारूंगी तो मेरा हाथ टूट जाएगा। आपकी छाती 56 इंच की है, मैं कैसे तुम्हें थप्पड़ मार सकती हूं। मैं आपको थप्पड़ मारना या छूना नहीं चाहती।"

विज्ञापन


मालूम हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिए। ममता बनर्जी ने रैलियों में नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हए कहा था "जब उन्होंने बंगाल में आकर मेरी पार्टी पर टोलाबाज होने का आरोप लगाया था, तो मैं उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा मारना चाहती थी।"  साथ ही कहा था मेरे लिए पैसा कोई मायने नहीं रखता है।

जिस पर पलटवार करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला था। मोदी ने कहा था, "दीदी ने बोला वो मुझे थप्पड़ मारना चाहती हैं।  आपका थप्पड़ भी खा लूंगा। आपका थप्पड़ मेरे लिए आशीर्वाद होगा। 23 मई के बाद दीदी का पतन शुरू होगा। देश भर में मोदी को गाली देने का अभियान चल रहा है। ममता ने वोट बटोर लिया लेकिन बंगाल बदहाल है। गणतंत्र को गुंडातंत्र में बदलने वालों के दिन गिनती के बचे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें