फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 अप्रैल 2019: लोकसभा चुनाव की हर वो बड़ी खबर जो आपके लिए है जरूरी

Wed, 10 Apr 2019 08:21 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 10 अप्रैल 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

10 अप्रैलः दिनभर का चुनाव अपडेट 

विज्ञापन

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ईसी का यह निर्णय नमो टीवी पर भी लागू होता है। चुनाव अवधि के दौरान इस चैनल को प्रसारित नहीं किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

-गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना के अल्टीमेटम के बाद अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह पाटन लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। बता दें कि इस संगठन का गठन अल्पेश ठाकोर ने ही किया था। ठाकोर सेना ने अल्पेश से पार्टी से इस्तीफा देने और 24 घंटे के भीतर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा था। उनके साथ विधायक धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने भी इस्तीफा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


-राफेल के मुद्दे पर राहुल गांधी के आरोपों के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतरमन ने कहा कि जो व्यक्ति खुद जमानत पर है उसे अदालत के फैसले की गलत व्याख्या का अधिकार किसने दिया। पढ़ें पूरी खबर

- 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां जोरों पर। जम्मू कश्मीर में मतदान की तैयारियां। तमिलनाडु के कोयंबटूर में सुरक्षा कर्मियों ने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तस्वीरों में देखें कैसी हैं तैयारियां


-चुनाव आयोग ने पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगा दी है। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म में नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई है। पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके साथ पूरा परिवार व करीबी लोग मौजूद रहे।इससे पहले रोडशो करने के बाद राहुल गांधी कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। राहुल के साथ बहन, बहनोई, भांजा व भांजी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीएल पुनिया, संजय सिंह, अमिता सिंह आदि मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



-गुर्जर आरक्षण आंदोलन का चेहरा रहे किरोड़ी सिंह बैंसला भाजपा में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अमेठी मेें रोड शो। उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा और उनके बच्चे रेहान-मिराया भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर

-गुजरात में गरजे मोदी: कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला। पढ़ें पूरी खबर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें