दिग्विजय सिंह-ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : Social media
मध्य प्रदेश कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। दिग्विजय सिंह भोपाल से जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। सिंह के नामांकन के दौरान उनके साथ पत्नी अमृता सिंह, बेटा जयवर्धन सिंह साथ थे, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस के नेता मौजूद थे।
दिग्विजय सिंह ने नामांकन दाखिल करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की, फिर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी अमृता राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम था।
दिग्विजय सिंह ने पहले ही ट्वीट करके नामांकन दाखिल की सूचना दे दी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, "भोपाल के लोगों से नए आगाज और सकारात्मक परिवर्तन के लिए आशीर्वाद मांगता हूं। आपकी हिस्सेदारी, सदैव मेरी जिम्मेदारी होगी।"
गौरतलब है कि भोपाल सीट से दिग्विजय के सामने भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा हैं जबकि गुना सीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को मात देने के लिए भाजपा ने केपी यादव को मैदान में उतारा जो पेश से डॉक्टर भी हैं।