फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा के हठ योग पर प्रशासन की गाज, हुए जांच के आदेश

Thu, 09 May 2019 02:15 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हठ योग पर बैठे दिग्विजय सिंह और कंप्युटर बाबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भोपाल में साधु-संतों के हठ योग और कांग्रेस उम्मीदवार दिग्वजिय सिंह के पूजा पाठ पर प्रशासन की गाज गिर गई है। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम को लेकर भोपाल के जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन

 


बता दें कि राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा से नाराज साधु-संतों ने बीते मंगलवार को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में हठ योग शुरू किया था, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए थे। इसकी अगुवाई कंप्यूटर बाबा कर रहे थे, जो सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। कार्यक्रम के लिए तीन दिवसीय शिविर लगाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर

अब इस बीच भोपाल के डीएम ने दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा के तीन दिवसीय हठ योग शिविर की अनुमति, खर्च और दिग्विजय की भूमिका को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बीच मुकाबला है। दोनों के बीच छठे चरण के मतदान में 12 मई को टक्कर होनी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें