फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कर्जमाफी पर संग्राम, कांग्रेस के नए दावे से घिरे शिवराज

Thu, 09 May 2019 09:43 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान-सचिन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के मु्द्दे ने सियासी सरगर्मी बढ़ा रखी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां लगातार इस मुद्दे पर कमलनाथ सरकार को घेरते रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए उनके परिवार के कर्ज माफी की बात कहते हुए सूची जारी की। जिसका जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि उनके भाई ने कर्जमाफी का कोई फार्म नहीं भरा था तो कर्जमाफी कैसे हुई? अब इसका जवाब देते हुए कृषि मंत्री सचिन यादव ने शिवराज के भाई का फार्म जारी कर दिया है।

विज्ञापन


फार्म की तस्वीर साझा करते हुए सचिन यादव ने ट्विटर पर लिखा, 'शिवराज सिंह जी अब भी कुछ झूठ बोलना बाकी है? सुबह झूठ बोलकर प्रेस वालों को गुमराह किया कि मेरे भाई ने कर्जमाफी के लिए फॉर्म ही नही भरा, फिर अब यह क्या है शिवराज सिंह चौहान जी? क्या आपने मां नर्मदा में खड़े होकर सच नहीं बोलने की भी कसम खाई हुई है?'
 


इससे पहले सुबह कांग्रेस ने एक सूची जारी करते हुए कहा कि शिवराज के भाई और रिश्तेदारों का भी कर्ज माफ किया गया है। सूची में शिवराज के गांव जैत के भी कई लोगों के नाम शामिल हैं। यह सूची सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सूची में जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ है उनमें शिवराज के भाई रोहित सिंह चौहान और उनके सगे चाचा के बेटे निरंजन सिंह का नाम भी शामिल है। यह सूची कमलनाथ सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव ने जारी की है। 
विज्ञापन


यादव ने ट्विटर पर कर्ज माफी को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह चौहान और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज "जय किसान ऋण माफी योजना" में माफ हुआ। शिवराज जी को जब अपने परिवार की ही कर्ज माफी का पता नहीं है और प्रदेश के किसानों की बात कर रहे है, शिवराज जी अब तो झूठ फैलाना बंद कीजिए।'

पूर्व सांसद अरुण यादव ने भी शिवराज पर हमला करते हुए कहा कि सच को छुपाया नहीं जा सकता। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'शिवराज सिंह और भाजपा का झूठा पाखंड एक बार फिर जनता के सामने उजागर हुआ, शिवराज सिंह के परिवार और उनके गृह ग्राम जैत के किसानों का कर्ज "जय किसान ऋण माफी योजना" में हुआ माफ। झूठ की उम्र बहुत कम होती है और सच को छुपाया नही जा सकता।' कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार।'

कांग्रेस के दावे पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा, 'मेरे परिवार ने कर्जमाफी के लिए कभी आवेदन नहीं किया। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा दिया। भाई ने फॉर्म ही नहीं भरा तो कर्जमाफी कैसे हुई।' 'कल राहुल गांधी ने कहा था कि मेरे भाई का किसान कर्ज माफ कर दिया गया है। जैत में पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों में, यह लिखा है कि मेरे भाई रोहित ने कृषि कर्ज माफी के लिए आवेदन नहीं किया है।' उन्होंने कांग्रेस के दावे पर सवाल उठाए हैं।

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ 21 लाख किसानों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र को लेकर शिवराज के घर पहुंचे थे और उन्हें 50 से ज्यादा बंडल सौंपे। चौहान को प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि वह चुनावी सभाओं में लगातार झूठ बोल रहे हैं। 

पचौरी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों के कर्ज माफी का जो वादा किया है उसे पूरा कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह किसानों को सभाओं में गलत जानकारी न दें। हम आपको प्रमाण पत्र दे रहे हैं इनका परीक्षण करवा लें।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें