लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई तेज हो गई है। तमाम सियासी दल एक दूसरे पर हमलावर हैं, आरोप-प्रत्यारोप का दौर चरम पर है। देश में सात चरणों में चुनाव हो रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
- पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने रिटर्निंग ऑफिसर को चिट्ठी लिख भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया।
-अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, मुझे खुशी है कि श्रीमती वाड्रा गिन रही हैं कि मैं कितनी बार अमेठी आई हूं। शायद वह इसलिए गिन रही हैं क्योंकि वह जनता से कहने में नाकाम हैं कि यहां के सांसद 15 साल से कहां गायब रहे।
पूरी खबर
-भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए दो उम्मीदवारों और गोवा के लिए एक उम्मीदवार का नाम जारी किया। पणजी से सिद्धार्थ कुणकेलिंकर को टिकट दिया गया है। कर्नाटक के चिंचोली से अविनाश यादव और कुंडगोल से एस आई चिक्कानगोडकर को टिकट दिया गया।
-दिग्विजय सिंह का बयान: मैं कन्हैया कुमार का समर्थक हूं, मैंने अपनी पार्टी में भी कहा कि राजद ने बहुत बड़ी गलती की है, मैंने कोशिश की बात करने की कि ये सीट सीपीआई को देनी चाहिए। मुझे इस बात की खुशी है कि वह 8 और 9 को प्रचार करने भोपाल आ रहा है।
पूरी खबर
-भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान: अगर ममता बनर्जी बनी रहीं तो इस्लामिक स्टेट कभी भी प. बंगाल में प्रवेश कर सकता है। ये जम्मू-कश्मीर की तरह बन जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी तुष्टिकरण की सियासत ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वालों को यहां आधार मुहैया कराया है।
पूरी खबर
-लोकसभा चुनाव 2019 में विपक्ष ईवीएम को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। उसने इस सबंध में चुनाव आयोग से शिकायतें भी की हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया। सिब्बल ने कहा कि जहां दलित-अल्पसंख्यक वोट हैं वहीं ईवीएम खराब होती हैं। पूरी खबर
-बहराइच में प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान, आज भी मुझे पीएम मोदी की जाति नहीं मालूम। विपक्ष और कांग्रेस सिर्फ विकास के मुद्दों को उठा रहे हैं। हमने उनके खिलाफ कोई निजी टिप्पणी नहीं की है। पूरी खबर
- दो वोटर आईडी रखने के आप उम्मीदवार आतिशी के आरोपों पर गौतम गंभीर ने कहा, जब आपके पास विजन नहीं होता और साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया हो तो आप इस तरह के आरोप लगाते हैं। इस पर चुनाव आयोग फैसला लेगा। जब विजन ना हो तो इस तरह की नकारात्मक राजनीति होती है।
पूरी खबर
-टीएमसी ने जाधवपुर से भाजपा उम्मीदवार अनुपम हाजरा के लिए रेस्लर खली के प्रचार करने पर चुनाव आयोग से शिकायत की। टीएमसी ने कहा कि खली के पास अमेरिका की नागरिकता है। एक विदेशी को प्रचार की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।
पूरी खबर
-29 अप्रैल को होने वाले मतदान की तैयारियां तेज, छिंदवाड़ा में ईवीएम और वीवीपैट को केंद्रों पर ले जाते मतदानकर्मी। देशभर में कैसी है तैयारियां जानिए।
पूरी खबर
-मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूढ़ प्राणी हूं।
पूरी खबर