फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेऑफ में पहुंचने से चूकी हैदराबाद, कप्तान विलियमन ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

Sun, 28 Apr 2019 06:40 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद
विज्ञापन

हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने शनिवार को इंडियन टी-20 लीग मुकाबले में राजस्थान से सात विकेट से मिली। शिकस्त के बाद कहा कि उनकी टीम बीच के ओवरों में पर्याप्त विकेट नहीं ले पाई जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


राजस्थान की टीम हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। विलियम्सन ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में विकेट नहीं निकाल पाये, जैसा उन्होंने हमारी बल्लेबाजी के समय किया था। हम अपनी बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवरों में लय हासिल नहीं कर सके।'

विलियम्सन ने कहा कि उन्हें लगा कि राजस्थान रायल्स के लिए 170 रन का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा।  उन्होंने कहा, 'हम हालांकि 10 रन और बनाना चाहते थे। अगर हमनें राजस्थान की पारी की शुरूआत में विकेट चटकाये होते तो उनके लिए लक्ष्य को हासिल करना काफी मुश्किल होता। हम ऐसा नहीं कर सके और राजस्थान को अच्छे खेल का फायदा हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें