फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में उतरेगी लोक जनशक्ति पार्टी

Wed, 26 Dec 2018 03:25 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामविलास पासवान (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक लोजपा उत्तर प्रदेश में दो से तीन सीटों पर दावेदारी ठोंक सकती है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पार्टी की कमान चिराग पासवान की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पार्टी ने चुनावी गणित लगाना शुरू कर दिया है। जिला स्तर तक पहुंच बनाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व ने जिला-तहसील स्तर पर बैठकों के बाद अब आने वाले साल की शुरुआत में वाराणसी में रैली या जनसभा का आयोजन करने की योजना बनाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहीं से लोजपा उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का एलान करेगी। उत्तर प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडे के मुताबिक चुनाव मिलजुल कर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हम संगठनात्मक तौर पर तैयारी कर रहे हैं। जब उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी तो हम अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें