23 जून, 2018 को फंसी टीम को 10 जुलाई को सही सलामत वापस निकाल लिया गया। इस बचाव अभियान के लिए गुफा विशेषज्ञ वर्न अन्सवर्थ और इलॉन मस्क को काफी सराहा गया। हालांकि दोनों एक-दूसरे के काम को व्यर्थ बताते हैं।
थाईलैंड के चिआंग राइ में लुआंग नांग नॉन गुफा में फंसी जूनियर फुटबॉल टीम के 13 सदस्यों के बचाव अभियान में दुनिया भर के 10 हजार लोगों ने योगदान दिया। थाई नेवी सील्स ने बचाव अभियान की शुरुआत की, लेकिन बारिश के गंदे पानी की वजह से कामयाब नहीं हो सके, तो थाई सरकार ने ब्रिटिश केव रेस्क्यू काउंसिल से मदद ली। आखिर में बचाव अभियान सफल रहा।