फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मालदा में स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत, परिजनों ने टीएमसी पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 15 Sep 2024 03:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

घटना सुबह नौ बजे के करीब धर्मपुर स्टैंड बाजार में घटी। सैफुद्दीन के परिवार वालों ने दावा किया कि चेहरे ढके हुए चार-पांच लोगों ने गोलियां चलाईं और उस पर दो देशी बम भी फेंके। उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा में रविवार सुबह गोलियां चलने और देशी बम फेंके जाने से एक स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेख सैफुद्दीन के तौर पर की गई है। वह मानिकचक में गोपालपुर इलाके का प्रसिद्ध कांग्रेस नेता था। सैफुद्दीन के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थित गुंडों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने इन आरोपों को नकार दिया। 
विज्ञापन


यह घटना सुबह नौ बजे के करीब धर्मपुर स्टैंड बाजार में घटी। सैफुद्दीन के परिवार वालों ने दावा किया कि चेहरे ढके हुए चार-पांच लोगों ने गोलियां चलाईं और उस पर दो देशी बम भी फेंके। उन्होंने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भरे बाजार में हुई इस घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें