फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: कन्हैयालाल की तरह सूरत में युवक को मिली गला काटने की धमकी, मांगी पुलिस सुरक्षा, FIR दर्ज

Fri, 01 Jul 2022 09:34 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

धमकी मिलने के बाद से युवक के साथ-साथ उसके परिवार में दहशत का माहौल है। युवक ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सूरत में युवक को मिली गला काटने की धमकी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में एक युवक को कन्हैयालाल(Kanhaiyalal) के समर्थन में पोस्ट लिखने के बाद से धमकी मिलने लगी है। सुरत के रहने वाले युवराज पोखराना(Yuvraj Pokhrana) नामक शख्स को गला काटने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद से युवक के साथ-साथ उसके परिवार में दहशत का माहौल है। युवक ने सतर्कता बरतते हुए पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई है और खुद के साथ-साथ परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला
सूरत में रहने वाले युवराज ने कहा कि उनके दादा और पिता उदयपुर के रहने वाले हैं और वे सभी दर्जी की हत्या से व्यथित हैं। पोखराना ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर दर्जी की हत्या को लेकर कुछ प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली है। पोखराना ने कहा कि उन्होंने सूरत पुलिस से बात की है और एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने अपने परिवार के लिए पुलिस सुरक्षा की भी मांग की है।

पोखराज ने कहा- हमने कोई उकसाने वाली प्रतिक्रिया नहीं दी
पोखराज ने दावा करते हुए कहा कि मैंने कोई उकसाने वाली प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बस मैंने लिखा था कि एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इससे उस समुदाय के कुछ लोग नाराज हो गए और उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उनलोगों ने कन्हैलाल ने गला काटने तक की धमकी दे दी। 
विज्ञापन


राजस्थान के उदयपुर में हुई थी दर्जी की गला काटकर हत्या
बता दें कि उदयपुर में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लिखने वाले पेशे से दर्जी कन्हैयालाल की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पूरे देश में माहौल गरम है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद कन्हैया ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने सुरक्षा देने की जगह समझौता करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें