फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratik Sharma: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा बने सैन्य अभियान के महानिदेशक, कई युद्ध में ले चुके हैं भाग

Sat, 01 Jul 2023 02:53 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रतीक शर्मा पहले ऐसे सेना अधिकारी है जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन मेघदूत, रक्षक व पराक्रम सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने सेना मुख्यालय में सैन्य अभियान के महानिदेशक का पदभार संभाला है। इससे पहले जीओसी एनएस राजा सुब्रमणि इस पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। कमान संभालने के बाद शर्मा ने युद्ध स्मारक पर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


वहीं, प्रतीक शर्मा इससे पहले अंबाला में खड्गा कोर की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने जनरल ऑफिसर कमांडिग के रूप में पिछले साल 21 मार्च को पदभार ग्रहण किया था। 

बता दें, शर्मा पहले ऐसे सेना अधिकारी है जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन मेघदूत, रक्षक व पराक्रम सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है। वह जनरल ऑफिसर आइवरी कोस्ट में प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मिशन के सदस्य रहने के अलावा और श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान सक्रिय युद्ध में भी भाग ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें