फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: सचिन तेंदुलकर के घर के बाहर विधायक का प्रदर्शन, की भारत रत्न लौटाने की मांग, जानें क्या है मामला

Thu, 31 Aug 2023 04:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

प्रदर्शनकारियों ने सचिन के आवास के बाहर नारे भी लगाएऔर उनसे भारत रत्न को वापस करने की मांग भी की। उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर पर आरोप लगाया है कि सचिन ऐसे ऑनलाइन गेम्स का समर्थन कर रहे हैं, जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है। 
विज्ञापन
Sachin Tendulkar, Bachchu Kadu - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक बच्चु कड़ु और उनके समर्थकों ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए विज्ञापन करने पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बांद्रा आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस बच्चु कड़ु और उनके समर्थकों को वहां से ले गई। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने सचिन के आवास के बाहर नारे भी लगाए और उनसे भारत रत्न पुरस्कार को वापस करने की मांग भी की। उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर पर आरोप लगाया है कि सचिन ऐसे ऑनलाइन गेम्स का समर्थन कर रहे हैं, जो युवाओं को बर्बाद कर सकता है। 

मीडिया से बात करते हुए कड़ु ने कहा, 'सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न वापस कर देना चाहिए। अगर उन्होंने ऑनलाइन गेम्स का विज्ञापन करना बंद नहीं किया तो हम हर उस गणपति पंडाल के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे जहां ये विज्ञापन दिखाया जाएगा।'
विज्ञापन


कड़ु प्रहार जनशक्ति के विधायक हैं, जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन करते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द विज्ञापनों को हटाने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें