फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : इन तीन राज्यों में हो रही है वैक्सीन की सबसे अधिक बर्बादी, जानिए आंकड़े

Thu, 06 May 2021 08:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार ने जानकारी दी है कि लक्षद्वीप, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी सबसे अधिक हो रही है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के कहर के बीच जहां सरकार टीकाकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने की कोशिश कर रही है वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां वैक्सीन की बर्बादी की खबर आ रही है। भारत सरकार ने जानकारी दी है कि लक्षद्वीप, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी सबसे अधिक हो रही है।

विज्ञापन


लक्षद्वीप की बात करें तो यहां 9.76 फीसदी, तमिलनाडु में 8.83 फीसदी और असम में 7.70 फीसदी वैक्सीन बर्बाद हुई है। बता दें कि भारत में वैक्सीन की कमी और बर्बादी की वजह से वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की औसत संख्या में गिरावट आई है। जहां दो अप्रैल को एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 42 लाख डोज लगाई गई थी वहीं बीते हफ्ते एक दिन में औसतन 18 लाख ही डोज लगाई गईं।

कोरोना वैक्सीनेशन में सबसे आगे केरल
वहीं केरल के मुख्यमंत्री ने बताया कि बर्बाद हुई वैक्सीन डोज का इस्तेमाल करके उपलब्ध डोज से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया। केरल को वैक्सीन की 73,38,806 डोज मिली थी। जबकि केरल ने बर्बाद हुई वैक्सीन डोज का इस्तेमाल करके 74,26,164 डोज अपने नागरिकों को लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें