फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पर पीके का तंज: 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' की जड़ों में खामियां, लखीमपुर के बाद वापसी बड़ी गलतफहमी

Fri, 08 Oct 2021 12:18 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का नाम लिए बिना ही उस पर निशाना साधा है और उसे 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' कहा है। 
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी कांड के बाद अचानक से चर्चा में आई कांग्रेस पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस का नाम लिए बिना लिखा है कि जो लोग या पार्टियां यह सोच रही हैं कि 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' के सहारे विपक्ष की तुरंत वापसी होगी वे गलतफहमी में हैं। उनको निराशा ही हाथ लगेगी। उन्होंने आगे लिखा है कि दुर्भाग्य से 'ग्रैंड ओल्ड पार्टी' की जड़ों और उनकी संगठनात्मक संरचना में बड़ी कमियां हैं। फिलहाल इस समस्या को कोई समाधान भी नहीं है। 

विज्ञापन


अहम है पीके की टिप्पणी 
कई राजनीतिक पार्टियों को सत्ता तक पहुंचा चुके प्रशांत किशोर के इस ट्वीट को आगामी चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक, बंगाल चुनाव के बाद अटकलें थी कि पीके कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं, लेकिन उनके इस ट्वीट ने सभी अटकलों पर लगभग विराम लगा दिया है। प्रशांत किशोर अभी भी विपक्ष को भाजपा से मुकाबला करने लायक नहीं मानते हैं। उन्होंने पहले भी एक बयान में कहा था कि पार्टियों को अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करने की जरूरत है। ऐसे में उनके नए बयान को चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए झटका है पीके का बयान 
लखीमपुर खीरी कांड के बाद उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाश कर रही कांग्रेस के लिए पीके का यह बयान बड़ा झटका है। कांग्रेस पार्टी के सहारे अन्य राजनीतिक दल भी विपक्ष को हवा देना चाह रहे थे, लेकिन पीके अभी भी कांग्रेस को विपक्ष का नेतृत्व करने लायक नहीं मानते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें