फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड: यूपी पुलिस पर गरजीं प्रियंका गांधी, कहा- छू कर देखो मुझे...अपने अफसरों-मंत्रियों से जाकर वारंट लाओ

Mon, 04 Oct 2021 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लखीमपुर जाते वक्त पुलिस के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तीखी बहस हुई। उन्हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस को रात भर मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी, लखीमपुर खीरी कांड - फोटो : @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों की हत्या के बाद लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस का दम फूल गया। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन


उनके साथ काफी धक्का-मुक्की भी की गई। प्रियंका का आरोप है कि उन्हें घसीटा व धकेला भी गया। इस बीच, उनकी पुलिस के अधिकारियों के साथ तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के अधिकारियों को कानून का पाठ सिखाते हुए दिख रही हैं। प्रियंका के सवालों और गुस्से के आगे यूपी पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। 



ये लीगल स्टेटस है तुम्हारा 
एक वीडियो में प्रियंका गांधी यूपी पुलिस के कुछ अधिकारियों के साथ बहस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं- 'इसमें बिठा कर तुम मेरा अपहरण करोगे? ये है लीगल स्टेटस तुम्हारा। मत समझो कि मैं कुछ नहीं समझती....अरेस्ट करो खुशी से जाउंगी मैं। ये जो जबरदस्ती घेर रहे हो, ढकेल रहे हो न... इसमें फिजिकल असॉल्ट, अटेम्प्ट टू किडनैप, किडनैप, अटेम्प्ट टू मोलेस्ट.....समझते हो न। छू कर देखो मुझे, जाकर अपने अफसरों से, अपने मंत्रियों से वारंट लाओ। महिलाओं को आगे मत करो, महिलाओं से बात करना सीखो। तुम्हारे यहां कानून नहीं होगा......इस देश में कानून है। तुम मुझे घसीट कर, ढकेल कर यहां लाए हो। कोई हक नहीं है तुम्हे, कोई हक नहीं है।'
विज्ञापन

 
मैं उन लोगों से ज्यादा इम्पोर्टेंट नहीं हूं
प्रियंका गांधी वाड्रा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस की कुछ महिला अधिकारी दिखाई दे रही हैं। प्रियंका गांधी के साथ उनकी तीखी बहस हो रही है। वीडियो में प्रियंका कहती हुई दिख रही हैं-' ये धाराएं सब पर लगेंगी, सबके नाम के साथ लगेंगी। मैं उन लोगों से इम्पोर्टेंट नहीं हूं, जिन लोगों को तुमने मारा है...समझे। किस सरकार को तुम डिफाइन कर रही हो। जिनको गाड़ी के नीचे कुचला है, मैं उनसे बड़ी नहीं हूं। मुझे वारंट दो। मुझे लीगल वारंट दो। यहां से मैं ऐसे नहीं हिलूंगी। 

विज्ञापन

पुलिस से भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता              
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हरगांव इलाके से पकड़े जाने के बाद पीएसी की सेकेंड वाहिनी में लाकर रखा गया है। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गेट के बाहर धरना दिया। काफी देर तक धरने पर बैठे रहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अब हंगामा शुरू कर दिया है। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने बाहर लगे गेट को तोड़ने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को रिहा करने को लेकर पुलिस से भिड़ गए। धक्का-मुक्की की। कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें