महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलापूर्ति परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग के ढहने से हुए हादसे के मृतक राकेश यादव के परिजनों को रविवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे का चेक सौंपा। बता दें कि 29 मई की रात वर्सोवा पुल के पास हादसा हुआ था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जलापूर्ति परियोजना के तहत बनाई जा रही सुरंग के ढहने से हुए हादसे के मृतक राकेश यादव के परिजनों को रविवार को 50 लाख रुपये का मुआवजे का चेक सौंपा। बता दें कि 29 मई की रात वर्सोवा पुल के पास हादसा हुआ था। ये सुरंग हादसा सूर्या परियोजना स्थल पर हुआ। जिसका उद्देश्य पीने के पानी को तेजी से मीरा भायंदर क्षेत्र में पहुंचाना है।
विज्ञापन
मृतक के भाई को निजी फर्म में नौकरी की पेशकश
मुख्यमंत्री एकनाथ ने सीएम आवास पर मृतक मजदूर की पत्नी सुशीला, उनके पिता बालचंद्र, बच्चों रिशु और परी के साथ पहुंचे अन्य परिजनों को 50 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि 50 लाख रुपए में परियोजना के मालिक मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से 35 लाख रुपए और मुख्य निर्माण ठेकेदार एलएंडटी की ओर से 15 लाख रुपए शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राकेश के भाई दुर्गेश को निजी फर्म में नौकरी की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
17 दिनों तक चला तलाशी अभियान
बता दें कि इस सुरंग हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), सेना की सैन्य इंजीनियरिंग सेवा, तटरक्षक बल, स्थानीय अग्निशमन दल और ऐसे हादसों में विशेषज्ञता रखने वाले अन्य संगठनों की ओर से 17 दिनों तक युद्ध स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस मामले में अधिकारी ने बताया कि अब राकेश यादव के शव को बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
29 मई की रात हुआ था हादसा
पालघर में 29 मई की रात एक जल परियोजना की खुदाई के दौरान हुए हादसे में मलबे में खुदाई करने वाली मशीन और मशीन चालक फंस गया था। जानकारी के मुताबिक सुरंग शाफ्ट पर काम के दौरान मिट्टी और दीवार की संरचना ढहने के बाद एक उत्खननकर्ता ऑपरेटर उसमें फंस गया था। जिसे बचाने के लिए सेना, नौसेना और तटरक्षक बल एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।